महासमुन्द

शहर की महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश
10-Sep-2021 6:19 PM
शहर की महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश

महासमुंद, 10 सितम्बर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों तथा कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर क्लबपारा की महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

 कांग्रेस प्रवेश करने वाली सभी महिलाओं का संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने स्वागत किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता कैलाश चंद्राकर व लक्ष्मी सोनी के नेतृत्व में महिलाएं बीते मंगलवार को संसदीय सचिव निवास पहुंची और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। बाद इसके महिलाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सभी महिलाओं का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने पर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं को पार्टी हित में काम करने आव्हान किया।

 कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाओं में संध्या यादव, किरण यादव, सीमा विश्वकर्मा, सुनीता पांडे, संतोषी यादव, पुन्नी यादव, रेणुका, निधि, नीलम, कुमारी बघेल, सुरजो बघेल, देवकी यादव, शांति बघेल, पूजा पांडे, अनिता यादव, उमा बघेल, ज्योति पांडे, उर्मिला, लता, मंजू,शिवबती, सुखिया यादव, तिजिया यादव शामिल हैं।


अन्य पोस्ट