महासमुन्द

खड़ी शव वाहन को वाहन ने ठोकर मारी, एक जख्मी
09-Sep-2021 5:56 PM
खड़ी शव वाहन को वाहन ने  ठोकर मारी, एक जख्मी

महासमुंद, 9 सितम्बर। सडक़ किनारे खड़ी शव वाहन को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे शव वाहन में सवार एक व्यक्ति को चोट आई है।,वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मामला पिथौरा थाना के ग्राम कौआकुड़ा के पहले का है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिला चिकित्सालय के वाहन चालक आत्माराम साहू जिला चिकित्सालय से शव छोडऩे के लिए ग्राम सिंगारपुर थाना सांकरा गया हुआ था।
 


अन्य पोस्ट