महासमुन्द
चार कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस
08-Sep-2021 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 सितम्बर। जिले में उर्वरक के नियमानुसार वितरण के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक एसआर डोंगरे ने 6 सितम्बर को 4 कृषि संस्थानों इनमें पिथौरा के दो शिवम् कृषि केन्द्र एवं कांशीराम ज्ञानचंद अग्रवाल, देवरी के विनायक कृषि केन्द्र एवं बसना के महेश ट्रेडिंग कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इन संस्थानों के द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1965 के पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये दो दिनों में जवाब प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए है। जवाब संतोषप्रद प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उनके लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


