महासमुन्द

ओवरब्रिज निर्माण के रास्ते में रोड़ा बनी दो झोपडिय़ां-दो मकान टूटे
06-Sep-2021 6:11 PM
ओवरब्रिज निर्माण के रास्ते में रोड़ा बनी दो झोपडिय़ां-दो मकान टूटे

नाले से लगे घरों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है-एसडीओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 6 सितम्बर।
ओवरब्रिज निर्माण के रास्ते में रोड़ा बनी दो झोपडिय़ों और दो मकान को कल तोड़ दिया गया है। अब इसके स्थान पर दो पिलर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए फिर से मशीन मंगाई गई है। मंगलवार से मशीन के जरिए गड्ढा खोदने का काम शुरू हो जाएगा और दीवाली तक दोनों पिलर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी पिलरों में स्लैब ढलाई का काम ही शेष बचेगा। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि संभवत: नवंबर तक पिलर निर्माण के दौरान नाला व चौक निर्माण का भी कार्य शुरू हो जाएगा। 

सेतु निगम के एसडीओ एलडी महाजन कहते हैं कि चार मकान की रजिस्ट्री के लिए आदेश हो गया है। मकानों की रजिस्ट्री कराई जा रही है। इस तरह पिलर निर्माण के लिए ठेकेदार को जगह मिल गई है। ठेकेदार ने पिलर खड़ा करने के काम की शुरुआत कर दी है। झोपड़ी व अन्य मकान को डिस्मेंटल कर पाइलिंग के लिए जगह बना ली गई है। 

मालूूम हो कि ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अंबेडकर चौक की ओर ही शेष रह गया है। तुमगांव की ओर का पूरा निर्माण हो गया है और इस एरिया में केवल फिनिसिंग का कार्य ही शेष है। 
ओवरब्रिज पर चढऩे के लिए रिटर्निंग वॉल से स्लैब का निर्माण सैफी पेट्रोप पंप तक किया जाना है। मकान व दुकान का अधिग्रहण नहीं होने के कारण यह काम रुका हुआ है। देना बैंक से सैफ ी पेट्रोल पंप तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। पिलर निर्माण तक इस ओर भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

गौरतलब है कि रेलवे क्रॉसिंग से अंबेडकर चौक तक पांच पिलर व रिटर्निंग वॉल का निर्माण हो गया है। दो पिलर का निर्माण शेष है। अब रिटर्निंग वॉल से ब्रिज पर चढऩे लिए स्लैब का निर्माण करना है, लेकिन बड़े नाले के कारण काम बंद है। नाले के पानी को डायवर्ट करने के लिए नाली का निर्माण किया जाएगा। लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण इसका निर्माण भी रुक गया है। सेतु निगम के अधिकारी का कहना है कि नाली निर्माण के लिए जल्द ही जगह मिल जराएगी। क्योंकि नाले से लगे घरों का अधिग्रहण होगा। इसकी भी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अधिग्रहण कर नाली का निर्माण कर पानी का डायवर्ड किया जाएगा, ताकि किसी को परेशानी न हो। 
 


अन्य पोस्ट