महासमुन्द

पोला: मिट्टी के बैल-बर्तन बिकने तैयार
05-Sep-2021 5:48 PM
पोला: मिट्टी के बैल-बर्तन बिकने तैयार

महासमुंद, 5 सितम्बर। सोमवार को पोला त्यौहार है। सडक़ों के किनारे स्थानीय और आसपास गांवों बम्हनी, बरोंडाबाजार के कुम्हारों ने इस त्यौहार के लिए हजारों की तादात में मिट्टी के बैल हाईस्कूल मैदान में बेचने के लिए रखा है। 

मिट्टी के बैल, दीया, पोला आदि का बाजार सजा है, लेकिन खरीददारों की कमी है। इक्के दुक्के ग्राहकों को देख कुम्हार निराश हैं। पचास रुपए प्रति जोड़ी के हिसाब से खूबसूरत रंगों वाले बैल बिकने तैयार है लेकिन किसान और आम लोगों में सूखे के कारण त्यौहार की ओर रुझान न के बराबर है। हालांकि पूजा के  लिए बैल और पोला खरीदने छत्तीसगढिय़ा इस बाजार में पहुंचेंगे जरूर, लेकिन बीते सालों की तरह नहीं। वैसे भी अब इस परम्परा का निर्वाह कम लोग ही करते हैं। लिहाजा इस बार मिट्टी के जांता, बाल्टी, बेलन, पीढ़ली, पोला, चुकी, कड़ाही की बिक्री आज सुबह तक कमजोर है।  
 


अन्य पोस्ट