महासमुन्द

महासमुंद, 5 सितम्बर। महासमुंद नगर के गांधी कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बूथ प्रबंधन की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
छत्तीसगढ़ सहप्रभारी चंदन यादव खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, विधायक विनोद चंद्राकर, विधायक द्वारकाधीश यादव, अनीता रावटे सदस्य महिला आयोग, प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, अमरजीत चावला प्रदेश सचिव, दाऊलाल चंद्राकर एवं तेरह ब्लॉकों के अध्यक्ष सहित बूथ संगठन के प्रभारी एवं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई सदस्य तथा समस्त प्रकोष्ठ के सदस्यों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने की जानकारी दी गई। उपस्थित सभी नेताओं ने बूथ प्रबन्धन संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया।
सभी ने भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयानों का निंदा प्रस्ताव पास किया।