महासमुन्द

ट्रक को तेज रफ्तार दूसरे ने मारा टक्कर
05-Sep-2021 5:18 PM
ट्रक को तेज रफ्तार दूसरे ने मारा टक्कर

फंसे चालक को मशक्कत के बाद बाहर निकला 

महासमुंद, 5 सितम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोरलेन में कुहरी पड़ाव के पास कल शाम सामने चल रहे ट्रक को तेज रफ्तार दूसरी ट्रक के चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे चल रहा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, वहीं पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक स्टीयरिंग में फंस गया। हादसे के बाद कुछ मिनटों में पटेवा की ओर जाने वाला मार्ग जाम हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 व तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्टेयरिंग में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया।

गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के वक्त बारिश हो रही थी। इसलिए यातायात बहाल करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पौन घंटे बाद संबंधित लेन की ट्रैफि क बहाल हुआ। 

इस दौरान पटेवा से रायपुर लेन वनवे रहा। यहां से गाडिय़ां धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहीं। लेकिन भारी वाहन जाम में फंस गए थे। पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। 
 


अन्य पोस्ट