महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितम्बर। कलेक्टर डोमन सिंह ने बुधवार को ग्राम पंचायत कौंदकेरा, गढ़सिवनी भ्रमण के दौरान प्राथमिक शाला बनसिवनी पहुंचे। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी तथा बच्चों से भी बात की। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों के साथ तस्वीर खिंचवाई। कलेक्टर गढ़सिवनी से गिरदावरी और अवर्षा एवं खंड वर्षा के कारण खरीफ फसल की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर लौट रहे थे कि उनकी नजर बच्चों पर पड़ी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर डा. नेहा कपूर भी साथ थी।
कलेक्टर के स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने बताया कि अभी लंच टाईम है। बच्चों ने भोजन कर लिया है। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और पढ़ाई लिखाई के संबंध में बात की। उन्होंने बच्चों की किताब, कॉपी और स्कूल यूनिफॉर्म मिलने के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने साफ.सफाई पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने पर रोज राष्ट्रगान हो यह सुनिश्चित किया जाए। शाला में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमरों की दीवारों पर पुराने एवं अस्पष्ट पोस्टर तत्काल बदलने एवं वॉल पेंटिंग कराने को कहा। कलेक्टर दोपहर 12 बजे स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को समय पर शिक्षण कार्य प्रारंभ करने को कहा।


