महासमुन्द
आर्थिक कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण शुरू
03-Sep-2021 5:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 सितम्बर। कलेक्टर डोमन सिंह ने गुरूवार को 1 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय महासमुंद के समीपस्थ ग्राम झालखम्हरिया के पंचायत भवन एवं महासमुंद के वार्ड क्रमांक 1 में पहुंचे जहां पर्यवेक्षकों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों का सूची तैयार किए जाने के लिए ऑनलाईन पंजीकरण एवं डाटा संग्रहण व सत्यापन का कार्य डोर-टू-डोर किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, डिप्टी कलेक्टर डा. नेहा कपूर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ए.के. हालदार उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


