महासमुन्द

मांगों को ले फेडरेशन ने की आवाज बुलंद, अवकाश लेकर किया प्रदर्शन
03-Sep-2021 4:05 PM
मांगों को ले फेडरेशन ने की आवाज बुलंद,  अवकाश लेकर किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितंबर।
लंबित 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर कलम रख मशाल उठा आंदोलन के 5वें चरण में आज प्रदेश भर के जिला, तहसील एवं विकासखंड मुख्यालयों में शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। 

आज पटवारी कार्यालय के सामने सभी धरने पर रहे और इस धरना प्रदर्शन हेतु कल ही रणनीति तैयार हो चुकी थी। जिला प्रशासन को भी अल्टीमेटम दिया जा चुका था। फेडरेशन की ओर से प्रांतीय पर्यवेक्षक संजय सिंह, प्रांताध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संगठन द्वारा महासमुंद पहुंचकर धरना प्रदर्शन हेतु एवं महासमुंद जिले की बैठक भी ली गई थी। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक संजय सिंह के अलावा फेडरेशन संयोजक एस चंद्रसेन, सह संयोजक टेकराम सेन एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। 

इस मामले में श्रीमती चंद्रसेन का कहना है कि लंबित 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर रहेंगे। हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं देना शासन की हठधर्मिता को प्रदर्शित करता है। समय रहते मांगें पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। 

आज आंदोलन में प्रमोद तिवारी प्रदेश अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, अशोक गिरि गोस्वामी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चमन चंद्राकर प्रदेश शिक्षक संघ, आर.के. साहू व्याख्याता संघ, दीपक तिवारी स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय संघ, शिव साहू लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, आरके चंद्राकर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, रिखीराम साहू राज्य कर्मचारी संघ, अविनाश लाल छग शिक्षक संघ, एसपी ध्रुव, अजाक्स मनीष ठाकुर, प्रांताध्यक्ष वाहन चालक संघ, कृपाराम सागर अपाक्स, ईश्वर चंद्राकर सहायक शिक्षक, फेडरेशन दिलीप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। 
 


अन्य पोस्ट