महासमुन्द

एक्टिवा से गांजा तस्करी, युवक गिरफ्तार
03-Sep-2021 4:05 PM
एक्टिवा से गांजा तस्करी, युवक गिरफ्तार

30 किलो गांजा बरामद 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितम्बर।
सिंघोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजामर्ग 53 रेहटीखोल के पास एक्टिवा सवार एक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ  एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक के कब्जे से 30 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्कर को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। आरोपी अपनी एक्टिवा से रायपुर की ओर गांजा लेकर जा रहा था।

थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 ग्राम रेहटीखोल के पास गांजा तस्करी करते हुए हांडीपारा रायपुर थाना आजाद चौक रायपुर निवासी अनिल साहू 32 को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा से एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 के, 2107 में गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही टीम ने रेहटीखोल के पास घेराबंदी किया था। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा टीम ने उसे रोका। उसके पास रखे दो थैले की तलाशी ली। दोनों थैले में 10-10 किलो गांजा मिला। एक प्लास्टिक बोरी भी रखा था। उसकी भी तलाशी ली गई। उमसें भी टीम को 10 किलो गांजा मिला। 
 


अन्य पोस्ट