महासमुन्द

मिडिल स्कूल की कक्षाएं शुरू
02-Sep-2021 10:09 PM
मिडिल स्कूल की कक्षाएं शुरू

महासमुंद, 2 सितम्बर। कक्षा दसवीं, बारहवीं और प्राइमरी कक्षाओं के बाद अब मिडिल स्कूल की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। दो सितंबर से ये कक्षाएं कोविड के नियम के तहत संचालित हो रही हैं।

इन कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के साथ स्कूल संचालन के संबंध में गाइडलाइन भी जारी किया है। इसके अनुसार पालक व शाला विकास समिति की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद 2 सितंबर से कक्षाएं प्रारंभ किया जाना है। यह कक्षाएं उन जिलों में शुरू की जाएगी, जहां कोरोना पॉजिटिविटी दर 7 दिनों तक 1 प्रतिशत से कम हो। विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक दिवस के अंतराल पर बुलाया जाएगा। हर रोज आधी संख्या में ही विद्यार्थी बुलाए जाएंगे।
 


अन्य पोस्ट