महासमुन्द

हिंदी और स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
02-Sep-2021 10:08 PM
हिंदी और स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

महासमुंद, 2 सितम्बर। केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में बुधवार से हिंदी और स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने हिंदी पखवाड़ा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भारत की राजभाषा है। यह भाषा भारत को जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है। भारत सरकार के सभी कार्यालयों, उपक्रमों, उद्यमों, संस्थाओं में हिंदी पखवाड़ा हर वर्ष 14 सितंबर से 28 सितंबर व 1 सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया जाता है।
 


अन्य पोस्ट