महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, नगर के समीप बया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कौहाबहरा ग्राम में सोमवार जन्माष्टमी की रात खडख़डिय़ा (जुआ) के संचालक क्षेत्र के कुछ पत्रकारों को देखकर खडख़डिय़ा पट्टी पासा छोडक़र भाग निकले।
ज्ञात हो कि बया पुलिस चौकी के अंतर्गत लगातार जुआ और खडख़डिय़ा के अलावा शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान है।
उक्त मामले में बया चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में कहीं भी खडख़डिय़ा या जुआ होने की बात से इंकार किया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कसडोल क्षेत्र के कुछ पत्रकारों से इस बात की शिकायत की कि स्थानिय पत्रकार उनकी बात प्रकाशित नही करते इसलिए आप लोग स्वयम देख कर पुलिस अधिकारियों तक ग्रामीणों की बात पहुंचाये जिससे बर्बाद हो रहे ग्राम के युवा खेती किसानी के रास्ते पर लौट सके। इसके बाद सोमवार की रात कसडोल एवं पिथौरा के करीब आधा दर्जन पत्रकार ग्रामीणों द्वारा बताए गए कौहाबहरा पहुंचे।
पत्रकारों के अनुसार ग्राम के बीचोंबीच एक ओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने मांदर की थाप लग रही थी वही दूसरी ओर गली के बीच दर्जनों युवाओं से घिरे स्थल पर खडख़डिय़ा के पासे चल रहे थे। इसी बीच पत्रकारो की वाहन देखते ही खडख़डिय़ा संचालक अपनी पट्टी पासा छोड़ कर भाग निकले इसके बाद जब पत्रकारो की टीम पुलिस को सूचना देने की कोशिश कर रहे थे तभी कोई खडख़डिय़ा संचालक का साथी पट्टी भी ले भगा।
बताया जाता है कि बया क्षेत्र के वन ग्रामों में विगत कुछ माह से लगातार जुआ एवं खडख़डिय़ा के लिए बाकायदा मेला मड़ई आयोजित कर ग्रामीणों को बुलवा कर आयोजन होते हैं। सैकड़ों ग्रामीण खडख़डिय़ा में अपना भाग्य आजमाते है। लेकिन वे हजारों रूपए हार जाते हैं।


