महासमुन्द
महासमुंद, 30 अगस्त। सरायपाली के ग्राम कोटेनदरहा में अज्ञात चोरों ने एक मकान में प्रवेश कर टीवी व 15 किलो चावल चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार कोटेनदरहा निवासी दुखु सिदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ओवरब्रिज के पास शिवानी होटल के पीछे किराए के मकान में रहता है और मिस्त्री का काम करता है। अपने जीजा प्रमोद हंसा के घर खाना खाने गया था। तभी उसके घर से किसी ने टीवी व 15 किलो चावल चुरा लिया। मामले में पड़ताल जारी है।
सगे भाई शराब के साथ गिरफ्तार
सिंघोड़ा पुलिस ने ग्राम सिरशोभा में दो सगे भाइयों को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों घर की बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने बाड़ी की तलाशी के दौरान शराब जब्त कर दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरशोभा में दोनों भाई विद्या भोई व शुक्लाचरण भोई महुआ शराब की अवैध बिक्री करते हैं।


