महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। पिथौरा के मुरईधोवा पुल पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम लाखागढ़ निवासी आलोक दीप पिता तिमोथी दीप 42 साल अपने बाइक क्रमांक सीजी 06 सी 5824 में योगेन्द्र कुमार उर्फ राजू नंद के साथ करीब 12 बजे घर से ग्राम खुटेरी जाने के लिए निकला था।
मोटर साइकिल को योगेन्द्र कुमार चला रहा था और आलोक दीप पीछे बैठा था। दोनों बागबाहरा रोड स्थित मुरई धोवा नाला पुल पर पहुंचे तो बागबाहरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमएन 0775 के चालक ने मोटर साइकिल को ठोकर मार दी। इससे आलोक दीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे योगेन्द्र कुमार उर्फ राजू नंद को गंभीर चोट आई है। चालक की पहचान सालिहाभांठा थाना पटेवा निवासी विजय दीवान पिता चमरा राम दीवान (42)के रूप में हुई है।
इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में हाड़ाबंद ओवरब्रिज पर भरे सिलेंडर वाले ट्रक को ओडिशा की ओर से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कड्डर मार दिया। इससे चालक को चोट आई है लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना शनिवार रात एक बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मंदिर हसौद निवासी मुन्नी राजवंशी 57 साल 27 अगस्त रात पौने 12 बजे सीजी 04 एलपी 1039 में मंदिर हसौद एचपीसीएल गैस प्लांट से गैस सिलेंडर लोड कर छोडऩे के लिए ओडिशा के ग्राम बरपाली जा रहा था।


