महासमुन्द

आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण
26-Aug-2021 6:08 PM
आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

महासमुंद, 26 अगस्त। कलेक्टर डोमन सिंह ने कल जिला मुख्यालय महासमुंद के समीप स्थित ग्राम पंचायत बेमचा के मॉडल ऑगनबाड़ी केन्द्र और शहर केे नगरपालिका वार्ड 26 में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। 
उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरम भोजन गुणवत्ता की जानकारी ली। यहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को मिलने वाला नास्ता, मध्याह्न भोजन, बच्चों का वजन, ऊंचाई, कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिला एवं शिशुवती को प्रदाय किए जाने वाले रेडी टू ईट और भोजन के गुणवत्ता के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकताओं और सहायिकाओं से बातचीत की।

कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् 15 वर्ष से 49 वर्ष तक की एनीमिक पीडि़त बालिकाओं और महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन के बारें में मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें सप्ताह में तीन दिन गरम भोजन दिया जाता है। मंगलवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच उपरांत इलाज किया जाता है। एनीमिक महिलाओं को नियमित रूप से उपचार कराने पर उनके ब्लड में सुधार हो रहा है।
उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित रूप से साफ.-सफाई करने तथा प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को आंगनबाड़ी परिसर के साफ.-सफाई कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिले की आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत की गई है। जिससे रंगाई, पोताई, पेंटिंग, टाईल्स, किचन में प्लेटफ ॉर्म, रनिंग वाटर, टॉयलेट सहित अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं की जा सके। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे, सीडीपीओ विजय सरल, सहित संबंधित आंगनबाड़ी के सुपरवाईजर, कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट