महासमुन्द

हर हाल में नियमित होंगे राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक - विनोद
26-Aug-2021 5:04 PM
हर हाल में नियमित होंगे राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक - विनोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त।
शहर के शंकराचार्य भवन में बुधवार को छग राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपस्थित थे। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि छग राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों का हर हाल में नियमितीकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्रबंधकों के नियमितिकरण की दिशा में गंभीर है। इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रबंधकों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हो जाएगी।

सम्मेलन में अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा, उपप्रांताध्यक्ष सुरेश सोनी, सहसंरक्षक बसंत सिन्हा, देवसिंह ठाकुर, एसएन रावटे, रामाधर लहर, संतोष तिवारी, उमाशंकर मानकर आदि मौजूद रहे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वनमंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में लघु वनोपजों के संग्रहण में छत्तीसगढ़ प्रदेश देश में अग्रणी है। प्रबंधकों की मेहनत के बदौलत यह उपलब्धि मिल सकी है। 

उन्होंने प्रबंधकों की नियमितिकरण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी यह मांग प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रबंधकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर वे स्वयं शासन.प्रशासन से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि हर हाल में इसी पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रबंधकों का नियमितिकरण किया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट