महासमुन्द
वाहन की चपेट में 4 मवेशियों की मौत
26-Aug-2021 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अगस्त। ग्राम बिरकोनी में राष्ट्रीय राजमार्ग चंडी गेट के सामने मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 4 मवेशियों की मौत हो गई। सुबह फोर लेन की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मवेशियों को रास्ते से हटाया।
ज्ञात हो कि जिले भर में मवेशियों की दुर्घटना में मौत और घायल होने की घटना आम हो गई है। पंचायत घुमंतु मवेशियों को लावारिस मान कर सुध नहीं लेती। चारागाह में रेत का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। लिहाजा रात में रोज हादसे हो रहे हैं। धान की बोआई और फसल की कटाई के समय मवेशियों को सडक़ की तरफ खदेड़ दिया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


