महासमुन्द

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
25-Aug-2021 8:13 PM
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अगस्त।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद खंड द्वारा श्रीराम मंदिर तुमगांव में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिक्षक ओम नारायण शर्मा थे। 

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज संगठित होकर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाए, ताकि खोई हुई प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त हो सके और यह तभी संभव होगा, जब हम समाज के उपेक्षित समझे जाने वाले पीडि़त बन्धुओं के साथ आत्मीयता दिखाते हुए उन्हें हृदय से लगाकर रक्षा सूत्र बांधें और उनके सुख-दु:ख में भागीदार बनें। 

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने उपस्थित नागरिकों ने भगवा ध्वज की पूजा अर्चना कर एक-दूसरे को इस मंत्र के साथ राखी बांधा कि-मैं आपकी रक्षा करूंगा, आप मेरी रक्षा करेंगे और हम दोनों मिलकर देश और समाज की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, पार्षद धर्मेंद्र यादव, डोमार पटेल, राम मंदिर के पुजारी महेश्वर गिरी, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक हुकुमचंद शर्मा सहित संघ के स्वयंसेवक व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट