महासमुन्द
महासमुंद, 25 अगस्त। महासमुंद जिले के शिव सैनिकों ने मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव संजय नाग, प्रदेश सचिव सूरज साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चिंगरिया की सरपंच सृष्टि चंद्राकर व सरपंच पति गोविंद चंद्राकर के खिलाफ जिलाधीश व एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। यहां एसपी की अनुपस्थिति में एएसपी मेघा टेम्भकर साहू को ज्ञापन दिया गया। जानकारी अनुसार कुछ दिन पूर्व ही शिवसेना के संगठन महामंत्री दीपक राजपूत के ऊपर सरपंच पति व उसके समर्थकों ने हाथापाई की थी।
मामला यह है कि ग्राम के एक बुजुर्ग व्यक्ति 70-80 सालों से काबिज भूमि पर खेती करता है। उक्त जमीन पर सरपंच पति ने शासकीय कार्य करवा दिया। इस मामले में एक महिला का भी आरोप है कि गोविंद चंद्राकर के द्वारा जमीन संबंधित विवाद में उसे प्रताडि़त किया जाता रहा है। इन शिकायतों को लेकर शिवसेना द्वारा जिलाधीश व एसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महासचिव अशोक प्रधान, जिला संगठन महामंत्री दीपक राजपूत, अजय बंजारे, जिला सचिव सुकेश चौधरी, जिला मीडिया प्रवक्ता आशीष गुप्ता, धीरज सिन्हा, अजय सिंह, छबीलाल, विकास चौहान, देव शरण निषाद के साथ अन्य मौजूद थे।


