महासमुन्द
सीएम को संसदीय सचिव चंद्राकर ने दी जन्मदिन की बधाई
24-Aug-2021 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के दीर्घायु जीवन की कामना की। सोमवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुष्पमाला पहनाकर व गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


