महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अगस्त। कोरोना के संभावित तीसरी लहर के पूर्व भाजपा का स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यशाला में महासमुंद शहर के 45 बूथ से महिला एवं पुरूष कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रय के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कतते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विमल चोपड़ा ने कार्यशाला प्रशिक्षण का उद्देश्य बताते हुये कहा कि भाजपा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है कि कोरोना से बचाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षिण कर पूरे देश में लगभग 4 लाख से अधिक कार्यकर्ता तैयार करे जिसके तहत जमीनी स्तर पर काम करते हुये हर गांव एवं शहर में बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर एक पुरूष एवं एक महिला को इस अभियान में जोडऩा है।
कार्यकर्ताओं को डॉ. विमल चोपड़़ा ने विस्तार से बताया कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण की जानकारी उन्हें होनी चाहिए उनके बचाव में प्राथमिक इलाज में क्या किया जाये? और क्या अहम सावधानी रखें। कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग एवं दो गज की दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना टीका जरूर लगायें।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक एैसी राजनैतिक पार्टी है जो पूरे देश में लाखों की संख्या में हेल्थ वालेंटियर्स तैयार कर रही है। इस अभियान से प्रदेश में लगभग 50 हजार कार्यकर्ता तैयार किया जाना है जिसके लिए जोर -शोर से पूरे प्रदेश में मण्डल स्तरों पर बूथ कार्यकर्ता का प्रशिक्षण जारी है। अन्त में प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में आभार भाजपा जिलामंत्री पवन पटेल ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आशीष दीवान, डॉ. तेजनाथ, डॉ. डोमन साहू , मोहन साहू, उत्तरा प्रहरे, मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा व पार्षद देवीचन्द राठी, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार,रिंकू चन्द्राकर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला, नन्दू जलक्षत्री, जितेन्द्र साहू, योगेश सोनवानी, हनीष बग्गा, गोविन्द ठाकुर, सुधा साहू, सुनीता देवांगन, महेश चौहान, डॉ अर्जुन प्रधान, जमुना यादव, भगवती करकसे, निशा नायक, नरेश प्रजापति, सहित लगभग 100 प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।