महासमुन्द

नपाध्यक्ष की जय भीम जनसेवा समिति के युवाओं से चर्चा
22-Aug-2021 7:55 PM
नपाध्यक्ष की जय भीम जनसेवा समिति के युवाओं से चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अगस्त।
जय भीम जनसेवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने भोरिंग आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर का जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष को गली में जलभराव के कारण पहुंच मार्ग की समस्या बताई। पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर से मिलकर सडक़ निर्माण के लिए चर्चा करने की बात कही है। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर को जय भीम जनसेवा समिति का संरक्षक बनने की पेशकश की। 

जिस पर पालिका अध्यक्ष ने हामी भर दी। इस अवसर पर अनुसूचित जाति सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू बाघमारे ने संरक्षक बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए पालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। जय भीम जनसेवा विकास समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार, रवि, समीर, शैलू, राजेश, श्रीकांत, भावेश, यश, गजेंद्र, नितिन, सलीम, तीज, विनय आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट