महासमुन्द

स्कूल में पौधारोपण
20-Aug-2021 6:00 PM
स्कूल में पौधारोपण

महासमुंद, 20 अगस्त। शासकीय नूतन पूर्व माध्यमिक शाला तुमगांव में स्कूल परिसर में पीपल, नीम व काजू पेड़ लगाकर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमशीला साहू, अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पालक पोखन साहू, संकुल समन्वयक तुमगांव आशीष साहू, प्रधान पाठक रामकुमार साहू, शिक्षक एफ बरवा, शारदा तिवारी, दिव्या शर्मा, गाइड्स की छात्राएं मीनाक्षी निषाद, गीता साहू, नीतू साहू, रीतुशा दीवान एवं मंगलू राम साहू शामिल थे। पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया। अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों की महत्ता पर बल दिया। 

 


अन्य पोस्ट