महासमुन्द
अफसर-कर्मियों ने ली सद्भावना शपथ
20-Aug-2021 5:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 अगस्त। जिला कार्यालय परिसर में कोविड.19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। डिप्टी कलेक्टर डा. नेहा कपूर ने अपराह्न 4.30 बजे जिला कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए अधिकारी.कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्यए हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


