महासमुन्द

आधी रात जोरदार बारिश: जिले के बागबाहरा में सबसे ज्यादा
18-Aug-2021 7:18 PM
आधी रात जोरदार बारिश: जिले के बागबाहरा में सबसे ज्यादा

महासमुंद,18 अगस्त। आधी रात के बाद महासमुंद शहर में जोरदार बारिश हुई है। आज सुबह से भी बूंदाबांदी जारी है। बीते 1 अगस्त से कल 17 अगस्त तक 37 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वातावरण में मौजूद नमी और तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। कल सोमवार को भी जिले में बारिश हुई है लेकिन 2 ब्लॉक में बारिश की बूंद तक नहीं है। वहीं 3 ब्लॉक में सामान्य बारिश हुई है। किसान एक बार फिर झड़ी के इंतजार में है। 

मौसम विभाग की मानें तो आगामी सितंबर महीने में अच्छी बारिश की संभावना है। फिलहाल मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन बारिश की छींटे एक.दो दिन तक होती रहेगी। राजस्व विभाग के आकड़ों के अनुसार बागबाहरा में सबसे ज्यादा 28.4 मिमी बारिश हुई है। बसना में 21 वहीं महासमुंद में 11 मिमी बारिश हुई है। 
अभी तक जिले में 541.8 मिमी बारिश हुई है। 
 


अन्य पोस्ट