महासमुन्द
कपड़ा धोने की बात पर डंडे से पिटाई, पति, सास-ससुर पर जुर्म
18-Aug-2021 7:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18 अगस्त। बसना के ग्राम गढफ़ुलझर में पति ने कपड़ा धोने की बात पर पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। दोनों का झगड़ा सुनकर आए सास व ससुर ने भी बहू की पिटाई की। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम गढफ़ुलझर निवासी सेत बाई महिलांगे का उसके पति धर्मेन्द्र महिलांगे के साथ आए दिन विवाद होते रहता था। हाल ही में पत्नी मायका ग्राम सिरको चली गई थी। बीते 16 अगस्त को धर्मेन्द्र अपनी पत्नी को मायके से अपने घर लाया और खेत चला गया। खेत से वापस आते ही कपड़ा धोने की बात पर पत्नी की पिटाई कर दी। जब सेतबाई चिल्लाई तो उसकी सास कुशमोती महिलांगे व ससुर रामलाल महिलांगे भी वहां आए और इन दोनों ने भी उसके साथ मारपीट की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे