महासमुन्द

50 किलो गांजा समेत चार गिरफ्तार
17-Aug-2021 5:10 PM
50 किलो गांजा समेत चार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,17 अगस्त।
सफेद रंग की डिजायर कार में अवैध रूप से 50 किलो गांजा लेकर रेवा मोंगरापाली की ओर से खोपली पड़ाव की ओर जाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
सूचना पर महासमंद पुलिस पड़ाव में तैनात थी, तभी रेवा मोंगरापाली की ओर से एक सफेद रंग की डिजायर कार आई। कार को पुलिस ने रोका और तलाशी ली। इसी दौरान पीछे की डिक्की में 3 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 50 किलो ग्राम गांजा कीमत 10 लाख रुपए मिले। पुलिस ने गांजा परिवहन कर रही सफेद रंग की डिजायर कार, गांजा, 6 नग मोबाइल कीमती करीबन 22 हजार रुपए, नगदी रकम 2100 रुपए बरामद किया है। 

पुलिस का कहना है कि कार की आरसी बुक सतीश कुमार के नाम पर है जिसे जब्त कर कब्जे में लिया गया है। आरोपी अनिरूध्द सिंह, शिवम सिंह, सचिन सिंह, संजय कुमार सोनी के  खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 


अन्य पोस्ट