महासमुन्द
पहला असाइनमेंट इस माह के अंत में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अगस्त। कक्षा दसवीं व बाहरवीं की ऑफ लाइन पढ़ाई तो शुरू हो गई है, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते सरकार इस बार वार्षिक परीक्षा को लेकर पहले से ही तैयारियां कर रही है। इस बार भी 6 असाइनमेंट तैयार करने के लिए बच्चों को दिया जाएगा और यदि स्थिति यही रही तो ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के माध्यम से कराई जाएगी।
हालांकि अभी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन तीसरी लहर के मद्देनजर व्यवस्था पहले से पूरी की जा रही है। आदर्श शासकीय माध्यमिक शाला की प्राचार्य एस. चंद्रसेन का कहना है कि अगस्त महीने में विद्यार्थियों को असाइनमेंट दिया जाएगा। प्रत्येक माह के असाइनमेंट के लिए पिछले वर्ष के अनुसार 20 अंक निर्धारित रहेंगे। वहीं माशिमं द्वारा भी 10 वीं व 12 वीं की पढ़ाई का हर माह असाइनमेंट के माध्यम से आंकलन किया जाएगा।
पहला असाइनमेंट इस माह के अंतिम में जारी होगा। अगस्त से जनवरी तक 6 असाइनमेंट जारी किए जाएंगे। विद्यार्थियों द्वारा असाइनमेंट मंडल की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद 10 दिन के समय.सीमा में घर पर ही लिखकर स्कूल में जमा करेंगे। संबंधित विषय के शिक्षक असाइनमेंट का मूल्यांकन करके 20 तारीख तक मंडल के पोर्टल पर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि करेंगे। माह के असाइनमेंट के 20 अंक निर्धारित रहेंगे।


