महासमुन्द

बीज निगम अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र
13-Aug-2021 6:16 PM
बीज निगम अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

महासमुंद,13 अगस्त। छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखकर प्रदेश के बीज उत्पादक कृषकों को दिए जाने वाले अनुदानों की राशि का लंबित भुगतान शीघ्र कराए जाने का अनुरोध किया है। 

 इससे पूर्व बीज उत्पादक कृषकों के प्रतिनिधिमंडल ने निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर से मुलाकात कर बताया कि निगम से जुड़े बीज उत्पादक कृषकों को पूर्व में प्राप्त होने अनुदानों की राशि लंबे समय से प्राप्त नहीं हो रही है। छग राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड से संसाधित बीज की मात्रा पर प्रति च्ंिटल 200 रुपए अनुदान राशि प्राप्त होना लंबित है। इसी तरह उत्पादन अनुदान संसाधित बीज की मात्रा पर प्रति च्ंिटल 500 रुपए मिलना बाकी है। किसानों ने यह भी बताया कि संसाधित बीज की मात्रा पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य व राज्य सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अंतर की राशि भी नहीं मिल पाई है। 

बीज उत्पादक कृषक प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने लंबित अनुदान राशि शीघ्र भुगतान कराने का अनुरोध करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखा है। श्री चंद्राकर  कृषकों के प्रतिनिमंडल के साथ कृषि मंत्री श्री चौबे से प्रत्यक्ष मुलाकात कर भी बात रखेंगे। कृषकों के प्रतिनिधिमंडल में द्वारिका साहूए गोविंद चंद्राकरए श्रवण चंद्राकरए राजू वर्माए संजय चंद्राकरए दीपक चंद्राकर, तुलसी पटेल, देवेन्द्र पंचाल, प्रभात चंद्राकर शामिल थे। 
 


अन्य पोस्ट