महासमुन्द

60 युवाओं को कांग्रेस प्रवेश
13-Aug-2021 5:06 PM
60 युवाओं को कांग्रेस प्रवेश

संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 अगस्त।
ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के आश्रित ग्राम बिरबिरा के 60 युवाओं ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों, कांग्रेस की नीतियों व संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को अपना आदर्श बताते हुए कांग्रेस में प्रवेश किया। इस दौरान संसदीय सचिव ने सभी युवाओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

 गुरूवार को ग्राम बिरबिरा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। यहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और पौधरोपण किया।

संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सडक़ की मांग जल्द ही पूरा होने वाली है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे-53 से बिरबिरा.बांसकुड़ा तक 5 करोड़ 87 लाख की लागत से सडक़ निर्माण की स्वीकृति मिली है। सडक़ बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी। आदिवासी भवन, आंगनबाड़ी सहित तालाब गहरीकरण की मांग पर संसदीय सचिव ने ग्रामीणों को उनकी मांगों को पूरा करने हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सरपंच संघ अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, सत्यभान जेंडरे, घनश्याम जांगडे, सती चंद्राकर, राधेश्याम ध्रुव, विवेक पटेल, सरपंच जगन्नाथ खैरवार आदि मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट