महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददात
महासमुंद,13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित व जिला संयोजक सुधीर सामतंराय के निर्देशानुसार 12 अगस्त को जिला सह संयोजक गोविंद ठाकुर, रामकुमार डड़सेना के नेतृत्व में भारत सरकार की महती योजना एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना को छ.ग. प्रदेश में जल्द से जल्द लागू करने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर की अनुपस्थिती में डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेन्द्र सिका, विशेष आमंत्रित सदस्य किशन साहू, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, मिडिया प्रभारी लालविजय सिंह, भाजपा नेता हेमलाल यादव, जितेन्द्र साहू, हिरेन्द्र सोनी, जगन्नाथ छुरा, प्रेमु निषाद, आत्माराम सिन्हा, प्रमोद निषाद, अशुंल भारती, साकेत साहू, सुमन सेन्द्रे, विक्की यादव उपस्थित थे।


