महासमुन्द

महासमुंद,11 अगस्त। प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन होगा।
इस दौड़ में कोविड गाईड लाईन का पालन करने के निर्देश कलेक्टर डोमन सिंह ने दिए हैं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में होगा। उन्होंने कहा कि यह दौड़ जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम से प्रात: 7 बजे शुरू होगी। मुख्यालय के मुख्य चौक चौराहों, कचहरी चौक, बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, टाऊन हॉल होते हुए वापस मिनी स्टेडियम में खत्म होगी। खेल अधिकारी श्री धृतलहरे ने इस सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, मीडिया एवं पत्रकार, एनसीसी, स्काउट, एनएसएस, रेडक्रॉस, पुलिस, वन विभाग, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएं, खेल संघ एवं खिलाड़ी इत्यादि से भाग लेने हेतु प्रात: 7 बजे मिनी स्टेडियम में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया है।