महासमुन्द
स्कार्पियो की ठोकर, 2 जख्मी
04-Aug-2021 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 अगस्त। तुमगांव जोगीडेरा के पास स्कार्पियों की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों को गंभीर चोट आई है। जिसका प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर भेज दिया गया है। भाठापारा वार्ड क्रमांक 12 निवासी संजय गहरवाल व हेमंत सोनवानी बाइक क्रमांक सीजी 04 केवाय 1738 से तुमगांव की ओर आ रहा था। जोगीडेरा के पास महासमुंद की ओर से आ रही स्कार्पियों क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 9891 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अपनी चपेट में लिया। इससे संजय गहरवाल व हेमंत सोनवानी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


