महासमुन्द

कारोबारी से गाली-गलौच- धमकी, जुर्म
01-Aug-2021 7:14 PM
 कारोबारी से गाली-गलौच- धमकी, जुर्म

महासमुंद, 1 अगस्त। बागबाहरा शहर के मेन रोड किनारे गोदाम से सामान निकाल रहे व्यापारी से गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ  पुलिस ने केस दर्ज किया है। वार्ड- 7 बागबाहरा निवासी संदीप बग्गा की मेन रोड में मोटर पाट्र्स की दुकान है। वहीं रोड किनारे उसका एक गोदाम भी जहां, सामान भरा हुआ है। पिछले डेढ़ साल से गोदाम वाली प्लाट खाली थी। 

जिसमें मोहल्ले का हेमु साहू अपनी गाड़ी व अन्य सामान रखता था। अब गोदाम खुलने के बाद उक्त जगह का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। इसलिए वह आए दिन मारपीट व गाली गलौज करता रहता है। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे दुकान का कर्मचारी भुवन चक्रधारी के साथ दुकान के सामान लेने गोदाम गया था।
 


अन्य पोस्ट