महासमुन्द
बाइक से शराब ले जाते पति-पत्नी गिरफ्तार
31-Jul-2021 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 जुलाई। बसना पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब का अवैध परिवहन करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक में बेल्डीहपठार से सिंघनपुर की ओर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस की टीम ने सिंघनपुर बस्ती चौक के पास जाकर सामने से आ रही बाइक को रोका। बाइक में बेल्डीहपठार निवासी हरिचरण कोसरिया और सावित्री कोसरिया सवार थे, जो पति-पत्नी थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


