महासमुन्द

फेडरेशन की बैठक में कई निर्णय
31-Jul-2021 5:15 PM
फेडरेशन की बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 31 जुलाई। अ
धिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले विकासखंड के समस्त प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की आपात बैठक रखी गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विदित हो कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप को पद से हटाने के लिए विगत दिनों 12 जुलाई से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से शिक्षा मंत्री, प्रभारी मंत्री, जिला कलेक्टर एवं डीईओ को ज्ञापन सौंपा गया था एवं 16-17 जुलाई को सामूहिक शाला बहिष्कार किया गया था। प्रशासन द्वारा बीईओ को वित्तीय प्रभार से हटाकर जांच कमेटी गठित किया गया था। 

प्रशासन की कार्रवाई पर विश्वास करते हुए फेडरेशन ने छात्र हित में 18 जुलाई से पुन: शाला में समस्त गतिविधियों का संचालन प्रारंभ कर दिया था एवं 15 दिवस के भीतर बीईओ को पद से हटाने की मांग करते हुए काली पट्टी लगाकर अध्यापन कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया,  किंतु आज पर्यंत कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण फेडरेशन ने 3 अगस्त को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के माध्यम से कलेक्टर जिला महासमुंद को ज्ञापन सौंपते हुए पुन: 4 अगस्त से अनिश्चितकालीन शाला बहिष्कार करते हुए बीईओ आई पी कश्यप को संपूर्ण प्रभाव से हटते तक शाला बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया

विकासखंड के समस्त 1234 शिक्षक 4 अगस्त से समस्त शालेय कार्यों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल में सम्मिलित रहेंगे।
 


अन्य पोस्ट