महासमुन्द

करंट से जान गंवाने वाले के घर पहुंचे अग्नि
30-Jul-2021 6:38 PM
करंट से जान गंवाने वाले के घर पहुंचे अग्नि

पूर्व नपं अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से भी मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई।
छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने सिंघोड़ा सरायपाली में सिंचाई सर्वे के दौरान ड्यूटीरत रहते हुए विद्युत करंट से जान गंवाने वाले तुमगांव निवासी शिव प्रसाद धीवर के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर मुआवजा व तात्कालिक सहायता राशि प्रदान करने व अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में बात की। 

इसके बाद निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजनों से मुलाकात के क्रम में तुमगांव नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा व कांग्रेस के जिला महामंत्री सुनील शर्मा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के किसानों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नजरुद्दीन भाटी, शिव यादव, विजय बांदे, दिलीप जैन, जितेंद्र यादव, हर्ष शर्मा, प्रेम धीवर, परमानंद धीवर, धर्मेंद्र धीवर, गोदावरी महोबिया, रमशीला धीवर, सुमित्रा धीवर, रामकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। प्रवास में दिव्येश चंद्राकर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण नामदेव, रवि साहू श्री चंद्राकर के साथ थे।
 


अन्य पोस्ट