ताजा खबर

महासमुंद जिले में आज 2 पॉजिटिव
17-Jun-2020 3:02 PM
महासमुंद जिले में आज 2 पॉजिटिव

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुन्द, 17 जून।
जिले में आज कोरोना के 2 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सिमगांव (ग्राम पंचायत दरगांव) में 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव इस महिला की उम्र 24 वर्ष है। और यह महिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से आई है। वहीं पिथौरा विकासखंड के ग्राम जबलपुर में  1 व्यक्ति (पुरूष) कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित इस व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष है। और यह बस्ती (उत्तर प्रदेश) से आया है। दोनों ही संक्रमित क्वारंटीन सेंटर में हैं। 

आज रात महासमुन्द जिले में 2 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। इस तरह पुराने 73 और पिछले 24 घंटे में मिले 4 पीडि़तों को मिलाकर महासमुन्द जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 77 पहुंच गई है।


अन्य पोस्ट