ताजा खबर
सामाजिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे लोकसभा स्पीकर
17-Jun-2026 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जून। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला गुरुवार को यहां पहुंच रहे हैं। वो रायपुर में दो सामाजिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
लोकसभा स्पीकर बिड़ला कल सुबह रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वो सीधे राजभवन जाएंगे।
बताया गया कि बिड़ला पहले जैन समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इसमें सीएम विष्णु देव साय, और स्पीकर डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।
बिड़ला दोपहर बाद शांति नगर स्थित विमतारा में माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम निपटने के बाद वो सीधे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


