ताजा खबर

शिक्षक नहीं इसलिए एडमिशन नहीं, टीसी ले जाओ...
17-Jun-2026 1:37 PM
शिक्षक नहीं इसलिए एडमिशन नहीं, टीसी ले जाओ...

 सप्रे स्कूल का मामला 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 जून ।  राजधानी के आत्मानंद हिंदी इंग्लिश उत्कृष्ट  स्कूल  (सप्रे स्कूल)में 11  वीं पास विद्यार्थियों को 12 वीं में एडमिशन नहीं  देने का मामला सामने आया है।  आर्ट्स और काॅमर्स के टीचर नहीं होने के कारण बच्चों को दूसरे  स्कूल में जाने टीसी दी जा रहा है जिसके चलते बच्चे परेशान  हैं। प्राचार्य अनुपमा श्रीवास्तव का कहना है कि हम दो साल से जिला शिक्षा अधिकारी को टीचर के लिए आवेदन दे रहे है लेकिन अभी तक इंतजाम नहीं हो पाया है हमने बच्चों की चिंता की इसी लिए अगले साल प्राइवेट  टीचर   कॉमर्स और आर्ट के लिए स्कूल से व्यवस्था  कराए थे


अन्य पोस्ट