ताजा खबर

ईडी की 5 जिलों में 9 ठिकानों पर 16 घंटे से जांच जारी
16-Jun-2026 9:59 PM
ईडी की 5 जिलों में 9 ठिकानों पर 16 घंटे से जांच जारी

डीएम‌एफ, भारतमाला घोटाला

रायपुर, 16 जून। डी ने बहुचर्चित डीएम‌एफ घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को  बड़ी कार्रवाई की। ईडी की अलग अलग टीमों ने राजधानी समेत 5 जिलों में नौ  ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह 6 बजे से शुरू हुई छानबीन 16 घंटे बाद रात 10 बजे तक चल रही है। किसी भी ठिकाने से टीमें लौटीं नहीं है।

अब तक मिली जानकारी अनुसार छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है। राजधानी  के, प्रकाश  सालुंगे,किशोर एग्रो के शाश्वत लुणावत के वल्लभ नगर इलाके में कारोबारी  के निवास पर भी  दबिश दी। अंबिकापुर में राकेश गुप्ता के ठिकानों को भी घेरा है।

गुप्ता मानसून एग्रो के संचालक होने के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। इसी तरह से धमतरी के आमापारा निवासी दीपेश गांधी, के अलावा कोरबा और दुर्ग में भी छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार  टीम  दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की  जांच कर रही है।  यह पूरी कार्रवाई डीएम‌एफ, भारत माला मुआवजा के उपयोग और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर की जा रही है।  ईडी की ओर से देर रात तक जांच जारी रहने और कल कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी करने की बात कही गई है।


अन्य पोस्ट