ताजा खबर

ईमानदारी लगन से ड्यूटी दो यातायात कर्मी पुलिस कमिश्नर से सम्मानित
16-Jun-2026 7:56 PM
ईमानदारी लगन से ड्यूटी दो यातायात कर्मी पुलिस कमिश्नर से सम्मानित

रायपुर, 16 जून। ड्यूटी के दौरान ईमानदारी एवं लगन दिखाने वाले दो यातायात कर्मियों को पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने ने  सम्मानित किया।

सोमवार को यातायात थाना भनपुरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक  आशुतोष नेताम की ड्यूटी भनपुरी तिराहा में लगी थी। ड्यूटी के दौरान उनकी नजर चौक में गिरे हुए बैग पर पड़ी‌ । नेताम ने  बैग को अपने कब्जे में लेकर बैग मालिक से संपर्क करने तलाशी ली।  बैग में सोने चांदी के गहने कीमत लगभग 4 लाख,नगद 11700₹, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र इत्यादि कागज़ात सहित कपड़े थे। आधार कार्ड में अंकित मोबाइल नंबर पर फोन लगाकर बैग मलिक को सूचना देते हुए यातायात थाना भनपुरी बुलाया। पूछताछ में  उन्होंने करने पर बताया कि वह बैग को बाइक  के पीछे बांधा हुआ था। बाइक  में उनकी पत्नी भी बैठी थी, बैग के गिरने का पता उन्हें नहीं चला। बैग मालिक अंबिका निषाद पति विवेक कुमार निषाद , शक्ति मंदिर सामुदायिक भवन के पास आमातालाब रायपुर मोबाइल नंबर 9926827877 को उनका बैग एवं  सामान को चेक करा कर सोना चांदी के गहने, नगद 11700₹ सहित समस्त दस्तावेज व कपड़े को वापस किया गया। प्रधान आरक्षक आशुतोष नेताम ने ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ट होने का परिचय दिया। डॉ.  शुक्ला  ने  पुलिस की छवि व मान बढ़ाने पर  ₹2000 का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी प्रकार तेलघानी नाका चौक में संध्या के समय पीक अवर्स में यातायात का अत्यधिक दबाव के कारण जाम की स्थिति निर्मित होती थी । यातायात संचालन के लिए यातायात थाना फाफाडीह से तेलघानी  नाका चौक पर ड्यूटी में लगाए गए आरक्षक दीपक वर्मा द्वारा लगातार मेहनत कर किए गए प्रयासों से जाम नही लग रहा है, उनके कार्यों की प्रशंसा तेलघानी नाका चौक  आसपास के व्यवसायियों द्वारा की गई । आरक्षक दीपक  वर्मा के कर्तव्य के प्रति निष्ठा व मेहनत लगन से किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए डॉ.  शुक्ला ने आरक्षक दीपक वर्मा को 500₹ नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए।इस  दौरान  विवेक शुक्ला  उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल,  सतीष कुमार ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार सहायक पुलिस आयुक्त एवं राकेश ठाकुर थाना प्रभारी यातायात भनपुरी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट