ताजा खबर
दो चोर एक खरीदार गिरफ्तार, 13 बाइक जब्त
16-Jun-2026 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जून। तेलीबांधा तेलीबांधा, खम्हारडीह एवं सरस्वती नगर इलाके से बाइक चोरी करने वाले और उसके खरीदार 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इनसे चोरी के 13 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
इन जप्त वाहनों की कुल कीमत 5.20 लाख रुपए आंका हैं।
मुखबिर के बताए हुलिए पर सोमवार को तेलीबांधा में दो युवकों एवं दोपहिया वाहन को चिन्हित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम संतोष गुप्ता एवं असरफ अली निवासी रायपुर का बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन को चोरी के होना स्वीकार किया । उनके द्वारा अपनी दोपहिया वाहन में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घुम-घुम कर कुल 12 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताने के साथ-साथ चोरी की दोपहिया वाहन को कुंद्रापारा गुढ़ियारी निवासी फैजान खान के पास बिक्री करना बताया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी फैजान खान की भी पतासाजी कर चोरी की दोपहिया वाहन क्रय करने पर धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(वाहन चोर)
01. संतोष कुमार गुप्ता 32 आदर्श नगर बजरंग बली मंदिर के पास पण्डरी।
02. असरफ अली 22 फोकट पारा गंज ।
(क्रेता)
03. फैजान खान 25 कुंद्रापारा गुढ़ियारी
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



