ताजा खबर

डीएम‌एफ घोटाला, ईडी की 5 जिलों में एग्रो कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश
16-Jun-2026 4:15 PM
डीएम‌एफ घोटाला, ईडी की 5 जिलों में एग्रो कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर । ईडी ने बहुचर्चित डीएम‌एफ घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को  बड़ी कार्रवाई की । ईडी की अलग अलग टीमों ने राजधानी समेत 5 जिलों में नौ से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है। राजधानी  के, प्रकाश  सालुंगे,किशोर एग्रो के शाश्वत लुणावत के वल्लभ नगर इलाके में कारोबारी  के निवास पर भी  दबिश दी। अंबिकापुर में राकेश गुप्ता के ठिकानों को भी घेरा है। गुप्ता  मानसून एग्रो के संचालक होने के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं। इनके अलावा दुर्ग और कोरबा (फर्मों के नाम अप्राप्त )में भी जांच जारी है।

 जानकारी के अनुसार  ईडी टीम  दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की  जांच कर रही है।  यह पूरी कार्रवाई डीएम‌एफ  फंड के उपयोग और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर की जा रही है।  ईडी की ओर से शाम तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी  किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट