ताजा खबर
जीआरपी जांच कर रही है
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 15 जून । राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कुछ युवक महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटते और लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने महिला को बचाने या बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला खुद को बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन युवक लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे । यह देखते हुए भी कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आए। घटना के दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। फिलहाल युवक और महिला के बीच विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
जीआरपी रायपुर ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और पूरे घटनाक्रम का सत्यापन किया जा रहा है।


