ताजा खबर
माना एयरपोर्ट में मना यात्री सुविधा दिवस
15-Jun-2026 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर , 15 जून । भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन, रायपुर में “यात्री सुविधा दिवस” आयोजन किया । इस अवसर पर यात्रियों को विभिन्न जनहितकारी सेवाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें यात्रियों का तिलक लगा गुलाब फूल भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालयीन बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्र जांच भी किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत यात्रियों को फलदार पौधे का वितरित किए गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों का प्रदर्शन होता रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे





