ताजा खबर

108 कट्टा धान चुराने वाले 4 गिरफ्तार, धान और गाड़ियां जब्त
14-Jun-2026 9:24 PM
108 कट्टा धान चुराने वाले 4 गिरफ्तार, धान और गाड़ियां जब्त

रायपुर, 14 जून। राइस मिल से  108 कट्टा धान की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार कर, धान और 2 पिकअप  जप्त किए गए हैं। 
 
 दीनानाथ अग्रवाल निवासी गांधी चौक तिल्दा ने शनिवार को थाना तिल्दा-नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई  थी।   उनकी कृष्णा राइस मिल तिल्दा में  12-13 जून की दरम्यानी  मिल का ताला तोड़कर धान चोरी कर लिया गया था । प् तिल्दा-नेवरा पुलिस धारा 331(4), 305(ए), 3(5) दर्ज कर। पड़ताल कर रही थी।
 
मिल में  लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के साथ का  मुखबिर भी सक्रिय किए गए।
 
इसी दौरान मिली जानकारी  पर तिल्दा-नेवरा निवासी परवाना देवार, जितेन्द्र निषाद, रजत वर्मा एवं सब्बी अग्रवाल उर्फ रमेश कुमार अग्रवाल को हिरासत में लेकर  पूछताछ करने पर चोरी स्वीकार की।
 
यह  बताया कि चोरी किए गए धान को वाहनों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया है।
 
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की कुल 108 कट्टा धान टाटा एस  सीजी 25 एयू 7682 एवं  सीजी 04 पीडी 8673 कीमत लगभग 10,82,740 रुपए* जप्त किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. परवाना देवार पिता खन्ना देवार उम्र 21 वर्ष निवासी देवार बस्ती दलाल तालाब थाना तिल्दा नेवरा रायपुर। 
 
02. जितेन्द्र निषाद पिता मोहित निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी जीरा रोड तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर। 
 
03. रजत वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।
 
04. सब्बी अग्रवाल उर्फ रमेश कुमार अग्रवाल उम्र 39 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पास तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।

अन्य पोस्ट