ताजा खबर

भाठागांव रोड निर्माण में देरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
14-Jun-2026 7:22 PM
भाठागांव रोड निर्माण में देरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

छमाह में लागत एक करोड़ बढ़ाई गई 

रायपुर, 14 जून। खूबचंद बघेल ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने भाठागांव रोड निर्माण में देरी और अनियमितता को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया। इसमें शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व मेयर प्रमोद दुबे भी शामिल हुए। श्री  दुबे ने बताया कि भाठागांव की आधी अधूरी सड़क  जो मात्र 1 km की है। उसकी समय सीमा दिसंबर 2025 थी जून 2026 तक केवल 1 तरफ अधूरी बनी है। दूसरी तरफ की 40 फिट अधूरी छोड़ दी गई है। इसे पूर्ण करने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन के साथ सैकड़ों लोगों ने धरना देकर शीघ्र सड़क बनाने की मांग निगम से की है,जबकि इस बीच डामर की किल्लत के बहाने लगाकर काम पूरा नहीं किया जा रहा है । इस बीच लागत 3 करोड़ 63 लाख से 4 करोड़ 63 लाख याने 1 करोड़ बढ़ गई इसका जिम्मेदार कौन है।जबकि विधायक और महापौर ने 1मार्च तक सड़क पूरी होने की बात वहां सार्वजनिक सभा मे रहवासियों और व्यापारियों से कही थी।जिम्मेदार अधिकारियों से इसकी वसूली होनी चाहिए और झूठ बोलने वाले जनप्रतिनिधियों को बेनकाब करना चाहिए।


अन्य पोस्ट